राज्यसभा सीट का फैसला केंद्रीय नेतृत्व के हाथ

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा में इस बार टिकट के दावेदारों की लंबी कतार नजर आ रही है। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के पास तीन-चौथाई से ज्यादा बहुमत है। विधानसभा में भारी-भरकम बहुमत के कारण राज्यसभा चुनाव में भाजपा की सीट लगभग तय है। प्रदेश में राज्यसभा की कुल तीन सीटें हैं। वर्तमान में इन तीनों सीटों पर कांग्रेस काबिज है। महेंद्र सिंह माहरा व प्रदीप टम्टा के अलावा राज बब्बर उत्तराखंड से राज्यसभा में हैं। इनमें से महेंद्र सिंह माहरा वाली सीट आगामी अप्रैल में रिक्त होने जा रही है।

ऐसे में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता इसके दावेदार हैं। मीडिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं हैल्लो उत्तराखंड न्यूज़ से बातचीत में अजय भट्ट ने यह साफ कर दिया है कि उत्तराखंड से कौन राज्यसभा जाएगा,  इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। साथ ही कहा कि ना ही उन्होंने इसके लिए कोई दावेदारी नहीं की है और ना ही वह कोई दावा कर रहे हैं। उनके लिए केंद्रीय नेतृत्व सर्वोपरी है।

अब ऐसे में यह समझा जा सकता है कि पार्टी के प्रति उनके समपर्ण भाव को देखते हुए उनके विरोधी इस मामले को उठा रहे हैं। हालाँकि अब तक अजय भट्ट द्वारा पार्टी में किसी भी पद के लिए कोई भी दावेदारी नहीं की गई, पार्टी के प्रति उनकी मेहनत और लगन के कारण ही उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कमान उन्हें सौपीं। इस जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया। जो कि प्रचंड बहुमत के रूप में सामने आया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply