देहरादून: बीती रात शहंशाही आश्रम से शिखर फॉल की ओर जाने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गए। इस सूचना पर तुरंत पुलिस बल के रेस्क्यू इक्विपमेंट लेकर मौके पर पहुँचे। और घायलों को काफी अंधेरा होने के कारण मोके पर उपस्थित सभी पुलिस बल द्वारा टोर्च की सहायता से सड़क के किनारे गहरी खाई में घायलों की ढूढ़ खोज प्रारम्भ की गई तो करीब 10 मिनट में सड़क से करीब 100-150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटना ग्रस्त बाइक दिखाई दी, आस पास काफी झाड़िया थी, जिस वजह से रस्सियों की सहायता से पुलिस बल नीचे खाई में उतरे। बाइक से कुछ दूरी पर दोनों व्यक्ति गंभीर घायल अवस्था में कराहते हुए मिले।इनको रस्सियो की सहायता से सड़क पर लाया गया। जिसके बाद दोनो घायलों को 108 के माध्यम से दून हॉस्पिटल भेजा गया। दोनो के ही शरीर से काफी ब्लड बह चुका था, दोनो के फ्रैक्चर होने के साथ साथ काफी गंभीर चोटें आई है। इनके परिजनों को सूचित किया जा चुका है।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
You May Also Like
Amazing! Abhishek Sharma Creates History: T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय ओपनर के नाम दर्ज किया नया रिकॉर्ड
admin
Comments Off on Amazing! Abhishek Sharma Creates History: T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय ओपनर के नाम दर्ज किया नया रिकॉर्ड

