हल्द्वानी से दो माओवादी गिरफ्तार

Please Share
हल्द्वानी से दो माओवादी गिरफ्तार 2 Hindi News Bharat »

हल्द्वानी: पिछले 10 सालों से उत्तराखंड पुलिस और तमाम खुफिया एजेंसियां जिस नामी-गिनामी माओवादी देवेंद्र चम्याल की तलाश में थे आज नैनीताल पुलिस और एसओटी ने उसे धर दबोचा है।

एसएसपी नैनीताल ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए बताया कि नैनीताल पुलिस और एसओटी ने संयुक्त रूप से हल्द्वानी के चोर गलिया क्षेत्र से 50 हजार के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एसएसपी ने यह भी बताया कि पुलिस ने देवेंद्र चम्याल की साथी भगवती भोज को भी गिरफ्तार किया है।

हल्द्वानी से दो माओवादी गिरफ्तार 3 Hindi News Bharat »

देवेंद्र चम्याल जो अल्मोड़ा निवासी है जिसपर आरोप था कि यह ऊधमसिंहनगर जिले के हंसपुर खत्ता में माओवादी ट्रेनिंग कैंप चलाने जैसा अपराध को अंजाम देता था। एसएसपी ने बताया कि देवेंद्र चम्याल को उत्तराखंड पुलिस पिछले 10 सालों से ढूँढ रही थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply