देश में बढ़ी पेट्रोल, डीजल की कीमतों के विरूद्ध कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन

Please Share

देहरादून: देश में बढ़ी पेट्रोल, डीजल की कीमतों में इजाफा होने से बुधवार को राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री मोदी की शव यात्रा निकालते हुए गांधी पार्क पर पुतला दहन किया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ने बताया कि, आज जिस प्रकार से पेट्रोल कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए पेट्रोल, डीजल के रेट को बढ़ाया जा रहा है और आम जनता को लूटा जा रहा है, इस पर केंद्र सरकार मौन क्यों है। साथ ही उन्होंने कहा कि, यदि शीघ्र ही पेट्रोल की कीमतों को कम नहीं किया गया, तो देशभर में कांग्रेस सरकार को घेरने का काम करेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like