एक और बाबा पर लगे बलात्कार के आरोप

Please Share
एक और बाबा पर लगे बलात्कार के आरोप 2 Hindi News Bharat »

देहरादून/राजस्थान, जयपुरः राम रहीम और तमाम बाबा जहां एक तरफ बलात्कार के मामले में जेल की हवा खा रहे हैं। वहीं एक और बाबा का नाम बलात्कार की घटनाओं में सामने आ रहा है। जिससे एक बार फिर बाबाओं के बुरे दिन आते नजर आ रहे हैं।

अलवर जिले के पुलिस अधिक्षक राहुल प्रकाश ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस कल देर शाम अलवर पहुंची, छत्तीसगढ़ बिलासपुर में एक युवती ने महिला थाने में बाबा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया और मामले में पूछताछ के लिए अलवर पहुंचे। वहीं बाबा को जैसे ही छत्तीसगढ़ पुलिस के अलवर पहुंचने की खबर लगी वैंसे ही बाबा एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। लेकिन पुलिस अधिक्षक ने इस बात को साफ करते हुए कहा कि बाबा किस बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती है अभी यह नहीं पता। फिलहाल उनका कहना है कि बाबा के अस्पताल से आने के बाद ही मामले में पूछताछ की जाएगी।

दरअसल एक नामचीन बाबा जगदगुरू रामानुजाचार्य स्वामी कौशलेंद्र प्रपन्नाचारी फलाहारी के खिलाफ बिलासपुर छत्तीसगढ़ की एक युवती ने बाबा पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ पुलिस कल देर शाम अलवर पहुंची।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply