कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल अल्मोड़ा से हुआ रवाना

Please Share

अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल बुधवार को अल्मोड़ा से भोले की जयकार के साथ अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ। यात्रा में 14 राज्यों के यात्री शामिल है जिसमें 42 पुरूष और 17 महिलायें सहित 59  यात्री रवाना हुए हैं।

इसमें सर्वाधिक दिल्ली से 14 यात्री हैं। यात्रियों में पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के तीन, चंडीगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक से एक-एक, गुजरात, केरल उत्तराखंड से दो-दो, महाराष्ट्र से पांच, उत्तरप्रदेश से ग्यारह, हरियाणा के चार, राजस्थान से सात यात्री शामिल है। यात्रियों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार की तरफ से भी बेहतर प्रतिबंध किए गए हैं। यह दल सुबह अल्मोड़ा चितई मंदिर के दर्शन करते हुए दूसरे पड़ाव धारचूला के लिए रवाना हुआ। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए सभी यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं स्थानीय पुरेहितों ने तिलक लगाते हुए दही बतासे के प्रसाद से सभी यात्रियों को यात्रा के लिए रवाना किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like