आज भी गरजी जेसीबी, तोडे दर्जनो आशियाने और दुकान

Please Share

-अरूण कश्यप

हरिद्वार: अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आज चौथे दिन जिला प्रशासन की टीम लक्सर रोड पर बने महिला विद्यालय सती कुंड से अतिक्रमण हटाते हुए दक्ष रोड की ओर चली। जहां नाले पर बनी अवैध दुकानों को हटाया गया। नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह, एनएचएआई के अधिकारियों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए कनखल क्षेत्र के लक्सर रोड पर अतिक्रमण को हटाया। टीम के साथ 5 जेसीबी लगाई गई। कुछ लोगों ने अपने निर्माण को नाले से पीछे होने पर बताते हुए भी विरोध किया। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने हाईवे निर्माण के लिए चौड़ीकरण प्रक्रिया के तहत अतिक्रमण हटाने की बात कही। वशीकरण टीम ने महिला विद्यालय गर्ग रोड देश रक्षक के आसपास की दुकानों को तोड़ दिया। इसके अलावा पायलट बाबा हॉस्पिटल का आगे का हिस्सा ध्वस्त कर दिया और सामने बने एक आश्रम को बिल्कुल गिरा दिया।
आज सुबह से ही कृष्णा नगर व्यापार मंडल के केसरी बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना देने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, हरीश सैनी, अरविन्द शर्मा व्यापारियों के पक्ष में धरना स्थल पर डटे रहे। व्यापारियों का कहना है कि, बिना चिन्हित किए हमारी दुकानों को ना तोड़ा जाए और हमें समय दिया जाए, ताकि व्यापारी अपनी व्यवस्था बना सकें। लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने व्यापारियों की एक नहीं सुनी और अपना कार्य करते रहे। कृष्णा नगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने प्रशासन के रुख को भागते हुए अपनी दुकानें अपने मकान तोड़ने शुरू कर दिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like