वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन से लदे पंद्रह वाहन सीज

Please Share
-अरुण कश्यप
हरिद्वार: वन विभाग की ओर से आज अवैध खनन के खिलाफ एक बडी कार्यवाही श्यामपुर रेंज के अंजनी चेकपोस्ट पर देखने को मिली। सूचना के आधार पर एसडीओ पीके शर्मा अपनी टीम के साथ लगभग 5 बजे चेकपोस्ट पर जा पहुंचे।  जहाँ उन्होंने ने एक के बाद एक 15 खनन से भरी गाड़ीयों को अनिमियता के चलते सीज कर दिया। वहीं इस कार्यवाही से  अवैध खनन करने वालों में हड़कम्प मच गया।
उप वन प्रभागीय अधिकारी  के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने जब सुबह श्यामपुर वन रेंज स्थित अंजनी चैकपोस्ट पर चैकिंग करते हुए खनन से लदे 15 वाहनों को रोका, तो उनके पास से जो रवन्ने मिले, उनके अनुसार वाहनों में कई गुना अधिक खनन सामग्री पाई गई। यानि रवन्ना यदि 15 टन का है तो उसमे 40 से 50 टन खनन सामग्री पाई गई, जबकि एक वाहन पर फर्जी रवन्ना पाया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like