दो साल पहले हुई मौत का एक बार फिर खुला राज…

Please Share

पिथौरागढ़: जनपद के वड्डा क्षेत्र में दो साल पहले एक युवक की मौत हो गयी थी। दो साल बाद उसकी मौत के राज का एक बार फिर खुलासा हुआ है।  दरअसल, यहां मनोज नाम के एक व्यक्ति का शव दो साल पहले फन्दे से लटका मिला था,जिसके बाद मामले की जांच में प्रथम दृष्टि से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई थी। लेकिन एक बार फिर इस मामले ने तूल पकड़ा है।

दो साल बाद मौत की बिसरा रिपोर्ट में जहरीला पर्दाथ मौत का कारण बताया गया है, जिससे ये मामला एक बार फिर गर्मा गया है। मृतक के परिजनो ने मौत के मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। और जो भी मामले में दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने दुबारा जांच करने की बात कही है। उनका कहना है कि मामले को लेकर जितने भी सबूत मिल पाएंगे और जो भी पूछताछ करने पर जानकारी मिल पाएगी,उसके अनुरूप ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like