इंसानियत हुई शर्मसार, देखे विडियो…

Please Share

ओडिशा – इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक गर्भवती महिला को बांस पर लटका कर अस्पताल पहुंचाया गया। ओडिया में स्वास्थ्य विभाग की हालत इतनी खस्ता है कि गर्भवती महिला को एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उसके परिवार वालों ने बांस पर एक कपड़ा लगाकर उसे 16 किलोमीटर तक लटकाकर अस्पताल तक का सफर तय किया।

वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन ने इस मामले में संज्ञान लिया है। ओडिशा के कालाहांडी जिले में लांझीगढ़ में महिला को पहले सरकारी एंबुलेंस से अस्‍पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में बारिश के कारण पेड़ गिरा हुआ था। इसके बाद एंबुलेंस चालक गर्भवती को बीच रास्‍ते में ही छोड़कर गाड़ी लेकर मौके से चला गया।

जब एंबुलेंस चालक महिला को आगे ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ तो उसके परिजन उसकी बिगड़ती हालत देखकर बांस की मदद से अस्पताल ले गए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि परिजनों ने गर्भवती को अस्‍पताल ले जाने के लिए बांस पर चादर बांधकर महिला को उसमें बैठाया काफी मशक्‍कत से वह उसे अस्‍पताल ले जाने में कामयाब हो पाए।

अस्‍पताल पहुंचने पर महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। सीडीएमओ ने सफाई देते हुए कहा कि हमने सभी सुविधाओं का इंतजाम किया था लेकिन दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी खराब होने के कारण लोगों तक पहुंचने में असमर्थ हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply