तो इस वजह से रुकी थी हैली सेवाएं…….

Please Share
तो इस वजह से रुकी थी हैली सेवाएं……. 2 Hindi News Bharat »

रुद्रप्रयाग:  कल सभी हैली सेवाओं पर रोक के बाद आज सभी 8 हैली कम्पनीयों को उड़ान की सहमती दे दी गई है, जिससे आज से फिर इस सेवा का लाभ यात्री उठा सकेंगें।

बता दें कि नागरिक उड्यन विभाग ने सभी कंपनियों की सेवाएं युकाडा को जीपीएस डाटा जमा न करने और 2013 से लंबित भुगतान को बार-बार नोटिस देने के बाद भी जमा न करने पर सभी हैली सेवाओं पर एक दिन के लिए रोक लगा दी थी। वहीँ कल ही सभी हैली सेवा कम्पनियों ने सभी नियमों को तीन दिन के अंदर पूर्ण करने की सहमती के बाद दोबारा उड़ान भरने की इजाजत पा ली है।ज्ञात हो कि युकाडा को उक्त डाटा एनजीटी को सौंपेगा।

वहीं आज से नागरिक उड्यन विभाग ने सभी 8 हैली कंपनियों को उड़ान भरने की सहमति दे दी है।

लेकिन जिस प्रकार युकाडा द्वारा बार-बार जारी नोटिस के बाद भी हैली कंपनियों ने सभी नियमों को दरकिनार कर नोटिस को नजरअंदाज किया उससे विभाग को इन पर लगाम कसनी जरूरी थी। लेकिन इसका अंजाम लोगों को भी एक दिन के लिए भुगतना पड़ा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply