खबर का असर – डीएम टिहरी पहुंची धनोल्टी, लिया अव्यवस्थाओं का जायजा

Please Share
खबर का असर – डीएम टिहरी पहुंची धनोल्टी, लिया अव्यवस्थाओं का जायजा 1 Hindi News Bharat »

टिहरी जिले के धनोल्टी क्षैत्र में पनपी अव्यवस्थाओं को जब हैलो उत्तराखंड न्यूज ने प्रमुखता से मीडिया में उजागर किया तो खुद डीएम साहिबा धनोल्टी पहुंच कर मामले की जानकारी लेने पहुंच गई।

असर ऐसा की अधिकारियों के साथ मिलकर डीएम सोनिका ने हमारे द्वारा उठाये धनोल्टी में शौचालय,पानी और साफ-सफाई के मुद्दे पर तुरंत कार्यवाही करते हुए कई फैसले लिए।

 

खबर का असर – डीएम टिहरी पहुंची धनोल्टी, लिया अव्यवस्थाओं का जायजा 2 Hindi News Bharat »

पिछले कई सालों से जीण क्षीण पड़े सरकारी शौचालय को फिर से तैयार करने के आदेश हो चुके हैं। पानी की समस्या से निपटने के लिए पियाऊ की व्यवस्था करने की तैयारी है और साफ- साफाई को लेकर जिला पंचायत को एक डीपीआर बना कर कार्यवाही करने के आदेश दे दिये हैं।

धनोल्टी एक पर्यटक स्थल होने के साथ साथ सुरकंडा माता जाने का मुख्य पड़ाव भी है जहां हर रोज कई सैलानी घूमने और यात्रा करने यहां आते हैं। इस लिहाज से यहां पर व्यवस्थाओं का चाकचौबंद होना बेहद जरूरी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply