तो बांग्लादेशी हैं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब !

Please Share

त्रिपुरा : एनआरसी को लेकर चल रहे वि‍वाद के बीच एक और बड़ा बवाल खडा हो गया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के जन्म को लेकर विकिपीडिया ने कई दावे किए जा रहे थे। विकिपीडिया के अनुसार उनका जन्‍म बांग्‍लादेश में हुआ है। प्रोफाइल पेज पर कई संपादकों ने दावा किया था कि उनका जन्म बांग्लादेश में हुआ है। रविवार को सफाई देते मुख्यमंत्री बिप्लब देब हुए कहा है कि उनका जन्म भारत में हुआ है। एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट 30 जुलाई को जारी किया गया था। जिसने असम में नागरिकता को लेकर बहस शुरू कर दी है क्योंकि 40 लाख लोगों को अवैध बताया गया है।

इसी बीच देब का विकिपीडिया पेज एक युद्धस्थल में बदल गया। उनके पेज पर गुरुवार से लेकर शनिवार तक 37 बार संपादन हुए। जिनमें उनका जन्मस्थान त्रिपुरा के गोमती जिले से लेकर बांग्लादेश के चांदपुर तक को बताया गया। सबसे पहला बदलाव गुरुवार को सुबह 10.38 बजे हुआ। जिसमें देब का जन्मस्थान चांदपुर के कछुआ उपाजिला के राजधर नगर गांव को बताया गया। 1.11 मिनट पर इसे बदलकर गोमती जिले का राजधर नगर किया गया।

दूसरा बड़ा बदलाव 2.37 बजे हुआ जब उनके पेज के शुरुआती जिंदगी वाले हिस्से में देब का जन्म बांग्लादेश में 25 नवंबर, 1971 को चांदपुर के कछुआ उपाजिला को बताया गया। इसके बाद लिखा गया, ‘अवैध तरीके से भारत आने के बाद उन्होंने अपना बचपन और स्कूली शिक्षा त्रिपुरा में हुई।’ इन दोनों बदलावों को 3.27 पर ठीक किया गया लेकिन यह दावा कायम रहा कि उनका जन्म कछुआ उपाजिला में हुआ है।

उनके प्रोफाइल पेज पर पुनर्लेखन गुरुवार को जारी रहा। शाम के 6.37 बजे मुख्यमंत्री को शुरुआती जिंदगी वाले सेगमेंट में बांग्लादेशी देब बताया गया। इसे दो मिनट बाद ही ठीक कर लिया गया। हालांकि दो मिनट बाद फिर से लिखा गया,  ‘बिप्लब देब’ का जन्म 25 नवंबर 1971 को हुआ था। भारत आने के बाद उनका बचपन और स्कूली दिन त्रिपुरा में बीते हैं।’

रात को 8.10 मिनट पर पेज पर लिखा था, ‘बिप्लब देब का जन्म 25 नवंबर 1971 को बांग्लादेश में हुआ था। बाद में उनके माता-पिता भारत रिफ्यूजी के तौर पर 1971 में भारत आ गए।’ फाइनली रात के 9.33 बजे विकिपीडिया ने पेज की सुरक्षा करते हुए लिखा, ‘लगातार विघटनकारी संपादन।’ हालांकि शुक्रवार और शनिवार को उनके पेज पर बदलाव कर दिए गए।

अपने पेज पर हो रहे इन बदलावों ने देब का ध्यान खींचा। उनके मीडिया सलाहकार संजय मिश्रा ने कहा, ‘हम गुरुवार को उनके खिलाफ छेड़ी गई मुहिम से अवगत हैं। मुख्यमंत्री के पिता हरधन ने खुद को नागरिकता अधिनियम 1955 के अंतर्गत 27 जून 1967 को नागरिक के तौर पर पंजीकृत करवाया है। उन्होंने खुद को त्रिपुरा के उदयपुर का निवासी बताया है।’ मिश्रा ने भारतीय और बांग्लादेशी साइट्स पर किए जा रहे दावों को झुठला दिया। जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी मां ने गर्भधारण बांग्लादेश में किया और उनका जन्म भारत में हुआ है। हमें लगता है कि विकिपीडिया और दूसरी साइट्स पर आने वाले कंटेंट की मॉनिटरिंग करनी चाहिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like