पठानकोट में सेना की वर्दी पहने 4 संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Please Share

नई दिल्ली: पंजाब के पठानकोट से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन चारों को नंगलपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। ये चारों हिमाचल प्रदेश के नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। पुलिस जिस दौरान नाकेबंदी पर चैकिंग कर रही थी, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये चारों संदिग्ध आर्मी की वर्दी में थे।

दरअसल, स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया। पुलिस फिलहाल चारों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि बीते दिनों अमृतसर के एक गांव में ग्रेनेड धमाका होने के बाद पुलिस ने राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी यहां से इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते 15 नवंबर नवंबर को भी जम्मू-पंजाब बॉर्डर पर इनोवा में 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। ये लोग जम्मू से इनोवा छीन कर भागे थे। गौरतलब है कि साल 2016 में पठानकोट आतंकी हमला किया गया था। तब पाकिस्तान से आए आतंकियों ने पठानकोट के एयरबेस में हमला किया था, जहां 7 जवान शहीद हुए थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like