फर्जी बैंक अधिकारी बन लाखों की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: फर्जी बैंक अधिकारी बनकर विभिन्न प्रकार से ऑनलाईन धोखाधड़ी कर आम जनता से करीब छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मुकदमा अपराध संख्या 05/17 से 11/17 विभिन्न अभियोग पंजीकृत किये गये थे। अभियोगो में वांछित अभियुक्तो की पतारसी सुरागरसी हेतु रिधिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ के निर्देशन में साईबर पुलिस स्टेशन से टीम गठित कर देवघर, जमतारा, गिरिडीह व धनबाद आदि स्थानो पर भेजी गयी थी।

नम्बर का उपयोगकर्ता कोई अन्य व्यक्ति है, जिसके नाम पर ये मोबाईल कनेक्शन लिये गये है, वह उनका प्रयोग नही कर रहा है। साथ ही यह भी जानकारी प्राप्त हुयी कि उक्त खाते, देवघर, जामतारा, गिरीड़ीह, धनबाद के अलावा बिहार, तेलंगाना आदि अन्य स्थानों पर विभिन्न बैंकों में खोले गये हैं। जिनमें ऑनलाईन ठगी से सम्बन्धित धनराशि स्थानान्तरित करायी जाती है।
उक्त धनराशि को स्थानान्तरित करने हेतु विभिन्न बैंको के खाते प्रयोग में लाये गये हैं। जिसमें विभिन्न खाताधारको के सम्बन्ध में सम्बन्धित बैंको से नाम पता व बैंक स्टेटमेन्ट आदि प्राप्त किया गया। जिसके आधार पर मु0अ0सं0 05/17 अन्तर्गत धारा420, 120बी भा0द0वि0 व 66 आई0टी0 एक्ट में अभियुक्तो के नाम पते तस्दीक किये गये। उक्त लाभार्थी वर्तमान अपने घर पर निवासरत् नही है। जिसमें से एक के बारे में जानकारी प्राप्त हुयी। जिसके खाते में करीब पैंतीस हजार रुपये की धनराशि स्थानान्तरित करायी गयी थी। उक्त अभियुक्त की पतारसी सुरागरसी हेतु स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुखबिर मामूर किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस व हमराही नितिन रमोला व पवन कुमार को साथ लेकर अभियुक्त दिवाकर कुमार उपरोक्त से पूछताछ पर उसके द्वारा करीब पैंतीस हजार रुपये की धनराशि अपने खाते में प्राप्त कर एटीएम के माध्यम से आहरित कर अनुचित लाभ प्राप्त करने सम्बन्धी अपराध स्वीकार किया गया। जिसके आधार पर अभियुक्त को पांच अगस्त को हस्वकायदा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय देवघर झारखण्ड के समक्ष प्रस्तुत कर 5 दिवस ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया। ट्रांजिट रिमाण्ड के पश्चात आज अभियुक्त दिवाकर कुमार उपरोक्त को माननीय न्यायालय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम देहरादून के समक्ष प्रस्तुत कर अभियुक्त को 14 दिवस न्यायिक अभिरक्षा में सुद्धोवाला जिला कारागार भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि, साईबर थाना द्वारा साईबर अपराधों से सम्बन्धित मामलों में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like