अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, युवती का हाथ कटकर हुआ अलग

Please Share

मसूरी: शहर के कंपनी गार्डन रोड़ पर गुरूवार सुबह हादसा हो गया। दरअसल यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक युवती का हाथ कटकर अलग हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रुप से घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। घटना में घायल युवती के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान युवती के अन्य दो साथी पुलिस के आने से पहले ही मौके से फरार हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से पहाड़ से टकराई और सीधे गहरी खाई में गिर गई।

घटना में घायल युवती देहरादून के जाखन की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार कार चला रहा युवक नशे में था, गंभीर रुप से घायल युवती को अकेले छोङकर एक युवक एक युवती मौके से पर फरार हो गये,जिससे घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like