जानवरों का चारा काटने गई महिला गिरी खाई में, हुई दर्दनाक मौत

Please Share

दीपक जोशी की रिपोर्ट; 

पिथौरागढ: मुवानी के कमतोली ग्रांम निवासी महिला सावित्री चंन्द उम्र 52 वर्ष, पत्नी जनक बहादुर सैनी कमतौली निवासी दिनाक 14.04.2020 सुबह करीब 9 बजे जानवरों के लिए चारा लेने घर से पास ही रामगंगा नदी के तट क्षेत्र में पंहुची। वहां एक पेड में चढ कर चारा काट ही रही थी कि अचानक उनका संतुलन पेड की टहनी से बिगड गया और सीधे खाई में जा गिरी।

कुछ देर बाद जब वह घर नही लौटी तो उनके परिजन उन्हें ढूंडने निकले तो दूर खाई में उन्हें महिला अचेत दिखाई दी। इसकी जानकारी समस्त ग्रांमवासियों द्वारा थाना थल को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व स्वास्थ टीम द्वारा महिला को मृत घोषित कर पी०एम० हेतु जनपद मुख्यालय भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने बताया कि इस तरह हुई धटना पर भी पूरी तरह से सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखा गया। साथ ही पीएम कराने से लेकर मृतका दाह संस्कार तक में भी निमयों का अनुपालन किया गया ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply