केदारनाथ हाईवे रहा रात्रि से बंद, घंटों फंसे रहे हजारों यात्री

Please Share

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ हाईवे शनिवार रात से फाटा के पास डोलिया देवी में बंद हो गया। इसे खोलने के लिए  लगातार प्रशासन को कई घंटो तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यहाँ पहाड़ी से बार-बार गिर रहे मलबे की वजह से हाईवे खुलने में प्रशासन के पसीने छूट गये। जिसके चलते दोनों ओर हजारों यात्री और वाहन फंसे रहे। साथ ही कई घंटों तक हाईवे बाधित होने की वजह से केदारघाटी की जनता को भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। यहाँ रात से लगातार बारिश के कारण आम जन जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक, यहाँ पर हाईवे पर कई समय से पहाड़ी गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। मलबा साफ करते-करते ही दोबारा पहाड़ी टूट रही हैं, जिस कारण आवाजाही सुचारू नहीं हो पाती। यहाँ पर एनएच की दो मशीने हाई-वे को खोलने में जुटी हुई हैं, हाईवे बीती रात आठ बजे से बंद होने के बाद बमुश्किल सुबह 11 बजे आवाजाही हो सकी।

वहीँ रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल ने बताया कि यह भू-स्खलन क्षेत्र है, यहाँ पर लगातार भू-स्खलन होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि, अभी सभी हाईवे की मरम्मत होनी है, उस दौरान इसका निराकरण किया जायेगा। फिलहाल यहाँ पर मशीने तैनात की गई हैं, जो लगातार सड़क मार्ग सुचारू करने का कार्य कर रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like