पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा

Please Share

कोलकाता: वरिष्ठ सीपीएम नेता और पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी की हालत नाजुक बनी है। मिली जानकारी के मुताबिक, किडनी की समस्या के कारण सोमनाथ चटर्जी को दोबारा 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर होने से उन्हें डॉक्टरों की टीम की कड़ी निगरानी में वेंटिलेटर पर रखा गया है। बता दें कि इससे पहले भी 28 जून को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।  गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी का भी निधन हुआ है।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी 10 बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। उनके पिता निर्मल चंद्र चटर्जी अपने जमाने के मशहूर वकील थे। वह अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। हालांकि सोमनाथ चटर्जी ने अपने पिता के रुख से अलग जाकर वामपंथी राजनीति की तरफ कदम बढ़ाया और 1968 में सीपीएम के साथ राजनीतिक करियर की शुरुआत की। सोमनाथ चटर्जी 1971 में पहली बार सांसद चुने गए। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 10 बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like