स्वतंत्रता दिवस पर जनधन खाताधारकों को मिलेगा बड़ा फायदा, पीएम मोदी कर सकते हैं ये ऐलान…

Please Share

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए 32 करोड़ से अधिक जनधन खाताधारकों के लिये विभिन्न लाभों की घोषणा कर सकते हैं। इसका मकसद सरकार के वित्तीय समावेश अभियान को मजबूती प्रदान करना है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए जनधन खातों में ओवर ड्राफ्ट सुविधा को दोगुना कर 10 हजार रुपये करने की घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल इन खातों के छह महीने ठीक से चलने के बाद 5,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा दी जाती है। सरकार का मकसद योजना बैंकिंग से जुड़ने वाले वंचित लोगों को कोष उपलब्ध कराना और वित्तीय समावेश अभियान को मजबूती प्रदान करना है।

इसके अलावा सरकार आकर्षक सूक्ष्म बीमा योजना की घोषणा कर सकती है। रूपे कार्डधारकों के लिए मुफ्त दुर्घटना बीमा एक लाख रुपये से बढ़ाया जा सकता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना का दूसरा चरण 15 अगस्त को पूरा होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पिछले चार साल में इसके तहत 32.25 करोड़ जनधन खाते खुले, जिनमें में कुल 80,674.82 करोड़ जमा हैं। वहीं अब योजना के लिए नए लक्ष्य तय किए जाने हैं और इनकी घोषणा के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह को सबसे अच्छा अवसर माना जा रहा है। वित्तीय समावेश का प्रमुख कार्यक्रम पीएमजेडीवाई की शुरुआत अगस्त 2014 को की गई। पहला चरण 14 अगस्त 2015 को पूरा हुआ और इसमें मूल बैंक खाता और रूपे डेबिट कार्ड पर जोर दिया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like