अब तक 3659 अतिक्रमण ध्वस्त, 7266 चिन्हीकरण व 108 भवनों के सीलिंग

Please Share
देहरादून: अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, नगर निगम देहरादून एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जन सामान्य हेतु बनाये गये फुटपाथों, गलियों, सड़कों एवं अन्य स्थलों पर किये गये अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों में ध्वस्तीकरण, चिन्हांकन व सीलिंग का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। ओमप्रकाश ने बताया कि आज गुरूवार को इस अभियान के अन्तर्गत 160 अवैध अतिक्रमणों के ध्वस्तीकरण व 58 अतिक्रमणों के चिन्हीकरण का कार्य सम्पादित किया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 3659 अवैध अतिक्रमणों का ध्वस्तीकरण, 7266 अतिक्रमणों का चिन्हीकरण व 108 भवनों के सीलिंग का कार्य सम्पादित किया जा चुका है।
अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि देहरादून शहर के मुख्य मार्गों सहित नगर निगम की सीमा में आने वाले अवैध अतिक्रमणों को हर हालत में हटाया जायेगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का शत्-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि उक्त कार्य से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनधिकृत निर्माणों एवं अतिक्रमणों की सूचना उपलब्ध न कराये जाने, अतिक्रमणकारियों को किसी भी प्रकार से सहायता पहुंचाये जाने एवं न्यायालय के आदेश के विरूद्ध कार्य किये जाने का यदि कोई प्रकरण संज्ञान में आयेगा, तो संबंधित अधिकारी/कार्मिक को न्यायालय के आदेश की अवहेलना मानते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
ओमप्रकाश ने बताया कि सड़कों के समतलीकरण का कार्य भी गतिमान है। उन्होंने इस कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिये है। उन्होंने निर्देश दिये है कि मुख्य मार्गों सहित नगर निगम की सीमा में आने वाले अवैध अतिक्रमणों को हटाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like