मात्र 4 घंटे में हुआ खबर का असर, छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Please Share

मात्र 4 घंटे में हुआ खबर का असर, छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में प्रधानाचार्य गिरफ्तार 1 Hindi News Bharat »चमोली/देहरादूनः चार घंटे पहले ही हैलो उत्तराखंड न्यूज ने एक स्कूली छात्रा के साथ प्रधानाचार्य के द्वारा की छेड़छाड़ का मामला खबर के माध्यम से प्रकाशित किया था।

जिसमें वीडियो में लोगों का विरोध प्रदर्शन और छात्रा के द्वारा बाल कल्याण आयोग सदस्य को भेजा गया पत्र हमने आपको दिखाया था। जिसमें छात्रा ने साफ तौर पर लिखा था कि प्रधानाचार्य गजेन्द्र बिष्ट ने छेड़छाड़ की है। लेकिन मामले में चमोली पुलिस ने मात्र प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में 24 नवम्बर से लेकर अब तक ढिलाई दिखाई।

लेकिन आज दोपहर में जब हैलो उत्तराखंड न्यूज ने घटना को बड़ी प्रमुखता के साथ उठाया और पीड़िता के न्यायालय में धारा 164 सीआरपीसी के अंतर्गत बयान और आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही के उपरांत चमोली पुलिस ने तुरंत आरोपी प्रधानाचार्य को कर्णप्रयाग जनपद चमोली के गैरसैंण से गिरफ्तार किया है। जिसे कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

You May Also Like

Leave a Reply