हरिद्वार में बहा इंडियन ऑयल का टैंकर, चार लोगों को बचाया गया

Please Share

अरूण कश्यप

हरिद्वार: जनपद के चिड़ियापुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां चिड़ियापुर में स्थित कोटावाली नदी में एक इंडियन ऑयल का टैंकर बह गया। जानकारी के अनुसार घटना सुबह 8:30 की बताई जा रही है। नदी में पानी काफी हयादा था। बहाव भी तेज था। बाढ़ के पानी के बीच  टैंकर का केवल उपरी हिस्सा ही दिखाई पड़ रहा था। हादसे के वक्त टैंकर में चार लोग सवार थे। गनीमत रही की इस हादसे में लोगों को समय रहते बचा लिया गया।

अब तक ये पता नहीं चल पाया है की टैंकर कहाँ जा रहा था? इंडियन ऑयल के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि इसमे ऑयल भी भरा हुआ था। हालाँकि अब तक यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि  इसमें कितनी मात्र में ऑयल था?

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like