प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर किया तीखा वार

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।  उन्होंने झारखंड के पाकुड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में जब छात्र इस कानून के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो पुलिस उनपर लाठीचार्ज करती है ।  इस कानून के खिलाफ पूरे देश में छात्र सड़कों पर हैं। झारखंड के लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तितव का चुनाव है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने कुछ दिन पहले भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए अपील की थी कि संविधान को बचाने और देश को विभाजन से बचाने के लिए सभी आवाज उठाएं।  प्रियंका ने कांग्रेस की ओर से आयोजित ”भारत बचाओ रैली” में कहा, ‘‘ यह देश प्रेम का देश है। प्रियंका गांधी ने कुछ दिन पहले भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए अपील की थी कि संविधान को बचाने और देश को विभाजन से बचाने के लिए सभी आवाज उठाएं।

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like