मौत का लाइव वीडियो: खनन व्यवसायी ने बंदूक से खुद को मारी गोली

Please Share

लालकुआं: बरेली रोड के गोरापड़ाव में एक खनन व्यवसायी ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। आत्महत्या की ये पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।

दरअसल, रविवार दोपहर को गोरापड़ाव निवासी चंचल सिंह राठौर (50 वर्ष) पुत्र कैप्टन योगा सिंह ने घर बाहर खलियान में अपनी लाइसेंसी दोनली बंदूक से कनपटी में गोली मार दी। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर जबतक परिजन बाहर आते चंचल दम तोड़ चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like