उत्तराखंड: विधानसभा का विशेष सत्र शुरु, विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष का हंगामा

Please Share

देहरादून: अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए अगले 10 साल के लिए आरक्षण बढ़ाने की व्यवस्था को लेकर आज विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। वहीँ सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। इससे पहले ही विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष को घेरने के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कसी थी।

विपक्ष ने राज्य के कर्मचारी पेंशन का मुद्दा उठाया। मामले को 310 के तहत सदन में सुनने की विपक्ष ने अपील की। सदन में विपक्ष का हंगामा विपक्ष सदस्य वेल में पहुंचे। विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने सदन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मामला उठाया। उन्होंने कहा एक महीने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन सीएम उनसे मुलाकात नही कर रहे हैं। इस पर महिला कल्याण राज्यमंत्री रेखा आर्य ने जवाब दिया कि, राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर गंभीर है, मुख्यमंत्री से बातचीत कर जल्द सीएम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुलाकात कराई जाएगी।

भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने सवाल उठाया कि, राज्य की फैक्टरियों मे उत्तराखण्ड से अधिक अन्य राज्यों के श्रमिक कार्य कर रहे, राज्य के युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। श्रमिकों का सत्यापन भी नही कराया गया है। इस पर श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने जवाब दिया कि, इस मामले की जांच कराई जाएगी। निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल झील का प्रश्न उठाया। वहीँ सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जवाब दिया कि, डैम के किनारे रहने वाले लोगों को कोई खतरा नही है। डैम के निरीक्षण के लिए राष्ट्रीय दल विग्यान संस्थान, रूड़की के बांध सुरक्षा प्रकोष्ठ और गेटों के निरक्षण हेतु सिंचाई कार्यशाला खंड रूड़की से जल्द निरक्षण करवाने के लिए पत्र लिखा है। डैम को बने 100 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like