अमित शाह ने आगामी चुनावों में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने का किया दावा

Please Share

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी समाज के सभी वर्गो के लोगों के बीच सामाजिक समरसता का संदेश फैलाने पर जोर देगी। बैठक दिल्ली के अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हो रही है। इसमें आगामी विधानसभाओं और लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन चल रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में पार्टी ने ‘अजेय बीजेपी’ का नारा दिया है। इस मीटिंग में बीजेपी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। बैठक के उद्घाटन सत्र में 5 राज्यों के चुनावों के लिए डटने का संकल्प लिया गया और खासतौर पर तेलंगाना राज्य में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का प्रयास करने की बात की गई। बैठक में एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के बाद पैदा हुए हालातों पर भी चर्चा की गई। रविवार को बैठक का समापन होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

पहले दिन बैठक में अमित शाह ने कहा कि हम 2019 में स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प की शक्ति को कोई पराजित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी है। अमित शाह ने एससीध्एसटी एक्ट को लेकर कहा कि एससीध्एसटी मुद्दे के बारे में भ्रम पैदा करने का प्रयास किया गया है, लेकिन इससे 2019 के चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा बैठक में सरकार की कल्याण योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है। इसमें किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के सरकार के फैसले, राष्ट्रीय नागरिक पंजी, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के संदर्भ में उठाये गए कदम, ओबीसी राष्ट्रीय आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के कदम आदि के बारे में भी चर्चा की जाएगी। साथ ही कई अन्य मसलों पर भी चर्चा हो सकती है।

दूसरे दिन की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक की अध्यक्ष्ता करेंगे। माना जा रहा है कि प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष से अलग-अलग बात कर वहां की स्थिति के बारे में पूछा जाएगा। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे को लेकर भी चर्चा होगी। साथ ही केंद्र की योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। कहा जा रहा है कि इस बैठक के बाद चुनाव की रणनीति तैयार की जायेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like