प्रदेश भर में छात्रसंघ चुनाव के मतदान संपन्न

Please Share

देहरादून: शनिवार को प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव संपन्न हुए। ज्यादातर कॉलेजों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम किये गये।

देहरादून के विभिन्न महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए। थाना डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में समय 9 बजे से 2 बजे तक मतदान कार्यक्रम प्रस्तावित रहा। उक्त छात्र चुनाव के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कॉलेज क्षेत्र को 2 जोन में विभाजित किया गया। डीएवी कॉलेज परिसर को जोन प्रथम तथा डीएवी कॉलेज के बाहर के क्षेत्र को जोन द्वितीय में रखा गया है। चुनाव के दृष्टिगत डीएवी कॉलेज रोड पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया, जिसके लिए डीएवी चौक, नन्ही दुनिया तथा चावला चौक पर अस्थाई बैरियर स्थापित किए गए हैं। साथ ही चुनाव हेतु आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था परेड ग्राउंड में की गई। डीएवी कॉलेज में कुल 6058 मतदाताओं में से 3363 ने ही वोट डाले। यानी कि सूबे के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी में 55 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां शांति पूर्वक मतदान हुआ। यहाँ कल सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी।

खटीमा: वहीँ हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कॉलेज खटीमा में सुबह 9 बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर भारी सुरक्षा बल कॉलेज में शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा तैनात किये गए। वही अध्यक्ष सहित अन्य सभी छात्र संघ पदों के लिए जहाँ 19 प्रत्याशी इस बार मैदान में हैं, वहीँ लगभग 5 हजार छात्र-छात्राएं मतदान में प्रतिभाग कर रहे हैं। यहाँ देर रात तक सभी पदों के परिणाम सामने आ जायेंगे।

बागेश्वर ज़िले में कुमाऊँ विश्व विद्यालय के तीन डिग्री कॉलेजो बागेश्वर, गरुड़, कपकोट में सुबह 9 से 2 बजे तक मतदान हुआ व 3 बजे से मतगणना शुरू हुई। आज ही देर शाम तक छात्र संघ चुनावों का परिणाम आएगा। यहाँ एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर है। उपजिलाधिकारी सदर खुद पूरे छात्र संघ चुनाव में मोनेटरिंग कर रहे हैं।

वहीँ गरुड़, कपकोट डिग्री कॉलेज में एबीवीपी के अध्यक्ष निर्विरोध बन चुके हैं। एनएसयूआई के प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त होने से ये स्थिति बनी। बाकी अन्य पदों पर चुनाव हुए। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  बागेश्वर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। छात्रा उपाध्यक्ष पदों में किसी अन्य उम्मीदवार ने पद निर्विरोध चयन हो गया। कालेज की छात्र संख्या 2100 है। मतदान के बाद तीन बजे से मतगणना हुई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like