स्टेट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट में पिथौरागढ़ बना विजेता, खटीमा उपविजेता

Please Share

खटीमा: उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में आज स्टेट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच के आयोजन के साथ समापन हो गया। 23 अगस्त से शुरू हुए स्वर्गीय सिपाही नैन सिंह बोरा मेमोरियल स्टेट लेबल फुटबॉल टूनामेंट का फाइनल मैच पिथौरागढ़ व कन्याल स्पोर्ट्स खटीमा के बीच खेला गया। इस दौरान मैच में पिथौरागढ़ की टीम ने 2- 1 से टूनामेंट जीत ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। ट्राफी पर कब्जा करने वाली विजेता टीम पिथौरागढ़ को आयोजन समिति द्वारा ट्राफी के साथ 25 हजार नगद और उपविजेता टीम को 20 हजार नगद पारितोषित भी दिया गया।

टूनामेंट में जंहा प्रदेश भर की 20 टीमों ने प्रतिभाग किया तो वहीं सीमान्त क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को भी इस आयोजन से मंच मिला। वहीं स्टेट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीमान्त क्षेत्र में राज्य स्तरीय टूनामेंट के आयोजन से सीमान्त क्षेत्र की खेल प्रतिभाओ का आगे आने का अवसर मिलेगा साथ ही स्तरीय खेल आयोजनो से खेलो के बढ़ावे में भी सहायक सिद्ध होंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like