दीनदयाल उपाध्याय बलिदान दिवस को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मानाया

Please Share

मसूरी: भाजपा मंडल द्वारा मसूरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बलिदान शताब्दी समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष समशेर पुंडिर ने कहा कि, आज भाजपा द्वारा समर्पण दिवस प्रदेश के सभी बूथों पर मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यम से मोदी एप या चेक से पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की राशि भाजपा को समर्पित की जानी है। उन्होंने कहा, हर बूथ पर भाजपा के न्यूनतम दो कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी एप के माध्यम से यह समर्पण राशि भाजपा को अर्पित करने का काम किया जा रहां है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, दीनदयाल के बलिदान दिवस पर भाजपा देशभर में हर बूथ पर समर्पण दिवस मनाया जा रहा है। समशेर सिंह पुंडिर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा के चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होने कहा कि, उनकी पार्टी के लिए चुनाव सिर्फ सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है। भाजपा लोकतंत्र के इस महोत्सव से पहले हर व्यक्ति के पास जाना चाहती है और जनमत बनाकर जनादेश प्राप्त करना चाहती है, जिससे लोकतंत्र मजबूत हो सके। ऐसे में भाजपा लोकसभा के चुनाव में बेहतर प्रर्दशन कर उत्तराखण्ड में सभी सीटें जीतने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि, 11 फरवरी 1968 की रात रेलयात्रा के दौरान मुगलसराय के आसपास उनकी हत्या कर दी गयी थी। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता रहे साथ ही वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like