यूकेडी ने भाजपा सरकार पर साधा जमकर निशाना

Please Share

पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट प्रांगड़ में तमाम मुद्दों को लेकर आज उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदशर्न कर राज्य सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं का कहना है कि  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी एससी-एसटी एक्ट का कही भी दुरुप्रयोग नहीं होना चाहिए।

वहीं यूकेडी ने आरोप लगाया कि, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ऐसा कानून बनाया गया जो अब सवर्णो के लिए जहर बनता जा रहा  है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाए कि, ये सरकार विकास के नाम पर सिर्फ हवाई बातें करती हैं।  कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुद्दों पर भी कहा कि, पंचेश्वर जैसे बाँध का वो पूर्ण रूप से विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार विनाश होने वाले कार्य कर रही है, जिसके चलते आज यूकेडी दल राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like