मध्य प्रदेश में बसपा के बाद सपा ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ

Please Share

नई दिल्ली: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों के गठबंधन का दौर चल रहा है। गठबंधन के इस दौर में कांग्रेस के लिए बुरी खबर और झटका मिला है। दरअसल, मायावती के बाद अखिलेश यादव ने भी मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने का एलान कर दिया है। अखिलेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने उनको बहुत इंतजार कराया है।

मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के बाद अब अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस को झटका दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज ऐलान किया कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से ही गठबंधन करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने बहुत ज्यादा इंतजार कराया है और अब वो इंतजार नहीं कर सकते।

अखिलेश ने ये भी कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बात करेगी। ऐलान के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति में कोई किसी का इंतजार नहीं करता। हम कब तक उनका इंतजार करता. हालांकि, उन्होंने लोकसभा चुनाव में गठबंधन करेंगे या नहीं, इस पर अभी तक कुछ नहीं बोला।

इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया था कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव नहीं लड़ेगी। साथ ही मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस उनकी पार्टी के अस्तित्व को खत्म करना चाहती है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी चाहते थे कि बसपा के साथ गठबंधन हो, मगर दिग्विजय सिंह और अन्य कई नेता नहीं चाहते थे कि बसपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like