जम्मू-कश्मीर के रामबन में खाई में गिरी बस, 15 की मौत, कई घायल

Please Share

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहां रामबन जिले के बनिहाल में शनिवार सुबह यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 लोग जख्मी बताये जा रहे हैं।

दरअसल ये घटना उस वक्त हुई जब बनिहाल से रामबन जा रही थी। इस दौरान अपने गंतव्य से चंद किलोमीटर पहले कैला मोड़ के समीप आईटी पहुंचने पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से घायलों को इलाज के ऊधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल में रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की है और सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा तमाम वरिष्ठ अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like