रायवाला में नाबालिक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: थाना रायवाला के अंतर्गत नाबालिक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते सोमवार को  वादी, निवासी रायवाला देहरादून ने थाना रायवाला आकर अपनी पुत्री के गुमशुदा होने व काफी तलाश करने पर भी ना मिलने के सम्बन्ध में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिस सम्बन्ध में थाना रायवाला पर गुमशुदगी दर्ज की गयी। लड़की की तत्काल सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा लड़की की तलाश मे मुखबिर तंत्र को सक्रीय किया गया, जिससे की जानकारी प्राप्त हुई की उक्त लड़की को रोहित पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम शेखपुरा आलम मंडावली बिजनौर उत्तर प्रदेश अपने साथ बहला फुसला कर ले गया है, जिस पर की थाना हाजा पर लिखी गुमशुदगी को अपहरण के मुक़दमे में परिवर्तित किया गया तथा मुअस-172/18 धारा 363,366 आईपीसी बनाम रोहित पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत गठित टीम के द्वारा सड़क किनारे स्थित प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गयी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रीय किया गया। शुक्रवार को पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि, उक्त लड़की का अपहरण करने वाला व्यक्ति उसके साथ रायवाला रेलवे स्टेशन पर बैठा है तथा कही भागने की फिराक में है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रेलवे स्टेशन पहुँची, तो देखा की एक लड़का व अपहृत लड़की ट्रैन के इंतजार में बेंच पर बैठे थे। उक्त लड़के को पकड़कर उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम रोहित बताया। अभियुक्त रोहित को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत भी कार्यवाही की जा रही है।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त रोहित के आपराधिक इतिहास की जानकारी की गयी तो जानकारी प्राप्त हुई की रोहित बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है जो की थाना मंडावली बिजनौर से अपने साथियो के साथ एटीएम तोड़कर कैश चोरी करने के सम्बन्ध में व एक अन्य चोरी में दो बार जेल जा चुका है तथा यह भी जानकारी प्राप्त हुई की रोहित का नाम बिजनौर के टॉप-10 सक्रीय अपराधियों की लिस्ट में भी सम्मिलित है। रोहित के विरुद्ध निम्न अभियोग पंजीकृत है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like