ढाई रुपये कम करने के एक सप्ताह बाद 2.24 रुपये तक फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

Please Share

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों के मुद्दे पर कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंका है। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी जनता की आंखों में धूल झोंकने का मोदी सरकार का नायाब नमूना है।

उन्होंने कहा कि पहले डीजल में 2.5 रुपये कम किये। फिर चोर दरवाजे से 9वें दिन ही 2.24 रुपये बढ़ा दिए। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी, आपकी तेल की कटौती का दिखावा, निकला सिर्फ बहकावा। ‘ब्लॉगर बाबू’ वित्त मंत्री जी, इस चमत्कार पर कोई ब्लॉग? क्यों नहीं लिखते। जिस दिन से तेल के दाम कम हुए हैं, उस दिन से लगातार दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। तेल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे के कारण फिर से पहले जैसे ही हालात नजर आ रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल आज फिर महंगा हुआ है। पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 29 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल 82.66 रु और डीजल 75.19 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 88.12 रुपये है, जबकि डीजल 78 रुपये 82 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। करीब एक हफ्ते पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल के एक्साइज टैक्स कम किया था। तब पेट्रोल देशभर में ढाई रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है, लेकिन उसके बाद से लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से दाम फिर वहीं पहुंच रहे हैं।

तेल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को स्थिर रखने का या कम करने का सरकार के पास कोई उपाय नहीं है। सरकार पहले ही कम चुकी है कि तेल की कीमतें कम करना उनकी बस में नहीं है। इसी बात आधार बनाकर कांग्रेस और दूसरे दलों ने आरोप लगाया था कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार ने तेल के दाम कम करने का फैसला लिया था, लेकिन वह केवल दिखावा साबित हुए। सरकार को तेल के लगातार बढ़ रहे दामों का स्थाई हल खोजना होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like