पद्मावत के बाद सनी लियोनी की फिल्म ‘वीरमदेवी’ विवादों में, सनी लियोनी को हटाने मांग

Please Share

मुंबई: वीरमादेवी नामक तमिल फिल्म करने जा रही सनी लियोनी की मुसीबतें शुरू हो गयी है। रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों में आ गई है। दरअसल, सनी लियोनी जल्द ही फिल्म वीरमदेवी में नजर आने वाली हैं। लेकिन अभी से इस फिल्म का विरोध होना शुरू हो गया है। कर्नाटक के कुछ संगठन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सनी लियोनी को कास्ट किए जाने का विरोध कर रहे हैं। दअरसल वीरमादेवी एक ऐतिहासिक वीरांगना की गाथा है जिसने हिन्दू हितों का संरक्षण किया और उनके लिए युद्ध भी किया। इस वीरांगना के ऊपर फिल्म बनाई जा रही है जिसमे सनी लेओनी मुख्य यानि वीरमादेवी का किरदार करेंगी।

हाल ही में कर्नाटक के बेंगलुरु में सनी लियोनी का विरोध करते हुए उनके पोस्टर्स जलाए गए थे। वहीं अब कन्नड़ रक्षना वेदिके युवा सेना का कहना है कि सनी लियोन का इस फिल्म में होना वीरमदेवी जैसे ऐतिहासिक किरदार का अपमान है। संगठन ने धमकी दी है कि यदि फिल्म को नहीं रोका गया तो पद्मावत जैसा विरोध किया जाएगा।

फिल्म को लेकर कन्नड़ रक्षना वेदिके युवा सेना का कहना है कि सनी का इस फिल्म में होना एक ऐतिहासिक किरदार का अपमान है। इस संगठन ने धमकी दी है कि यदि फिल्म को नहीं रोका गया तो पद्मावत जैसा विरोध किया जाएगा।

वहीं संगठन के प्रमुख आर. हरीश ने कहा कि ये सही नहीं है कि सनी लियोनी किसी ऐसे ऐतिहासिक किरदार को निभाएं, जिसने हिन्दू हितों का संरक्षण किया। सनी लियोनी एडल्ट फिल्म स्टार के रूप में जानी जाती हैं। उन्हें ऐसा किरदार नहीं निभाना चाहिए, जो न सिर्फ कर्नाटक में बल्क‍ि पूरे देश में मशहूर हैं। कर्नाटक में वीरमदेवी ने कई मंदिर बनवाए हैं। संगठन की मांग है कि फिल्म से सनी लियोनी को हटा लिया जाए।

बता दें इससे पहले भी सनी लियोन का बेंगलुरु में कॉन्सर्ट विवाद के चलते रद्द किया गया था। दरअसल एक संगठन ने धमकी दी थी कि अगर सनी का शो रद्द नहीं किया गया तो सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा। राज्य सरकार भी सनी के विरोध में आ गई थी। तब जाकर सनी ने ये इवेंट छोड़ दिया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like