केदारनाथ पहुँचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत , बाबा केदार के किए दर्शन

Please Share

देहरादून: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत बुधवार की सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। एक रात जोशीमठ प्रवास के बाद कल वह गंगोत्री धाम जाएंगे।

सेना प्रमुख सुबह करीब नौ बजकर पांच मिनट पर देहरादून कैंट से सेना के हेलीकाप्टर एमआई-17 से केदारनाथ वीवीआईपी हेलीपाड पर पहुंचे।  9.20 वह केदारनाथ मंदिर परिसर मेे पूजा के लिए गए। वहां उन्होंने लगभग आधा घंटा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके पश्चात वह 10.30 पर केदारनाथ से जोशीमठ हेलीपैड के लिए रवाना हो गए। वहीं वह रात्रि विश्राम करेंगे।

बता दें कि  विपिन रावत का हेलीपैड पर पहुंचने पर स्थानीय लोगो व तीर्थपुरोहितो ने स्वागत किया। राज्य सरकार ने जनरल विपिन रावत को राज्य अतिथि श्रेणी-1 घोषित किया है। वह पत्नी के साथ भोले बाबा के दर्शन को पहुंचे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like