मसूरी: कांग्रेस प्रत्याशी मेघ सिंह कंडारी ने कहा- भाजपा की जनता विरोधी नीति से लोगों में खासा आक्रोश

Please Share
मसूरी: मसूरी में कांग्रेस पार्टी द्वारा पारम्परिक वाद्य यंत्रो की थाप पर अध्यक्ष पद उम्मीदवार समेत विभिन्न वार्डो के उम्मीदवारों ने दलबल के साथ मंगलवार को नामंकन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और वरिष्ठ नेता उपेन्द्र थापली मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने समर्थकों के साथ मसूरी मंलिगार चौक से गांधी चौक तक विशाल रैली निकालकर जनता में अपनी ताकत का अहसास करवाया। वहीँ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और अपने उम्मीदवारों की जीत को लेकर जमकर नारेबाजी की।
पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि, पूर्व की भांति इस बार फिर कांग्रेस नगर पालिका के अध्यक्ष पद और सभासदों की सीट जीत कर इतिहास बनाने जा रही है। उन्होने कहा कि भाजपा द्वारा ना तो देश में और ना की राज्य में जनता के लिये कुछ किया गया है। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और घोटालो से परेशान हो गई है। वहीँ भाजपा की जनता विरोधी नीति के कारण लोगों में भाजपा के प्रति खासा आक्रोश है।
कांग्रेस के प्रत्याशी मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि, उनको पूरा विश्वाश है कि, जनता कांग्रेस को वोट देकर उनके उम्मीदवारों को भारी मतो से विजय बनायेगी। उन्होने कहा कि, अध्यक्ष बनने के बाद उनकी प्राथमिकताओं में मसूरी का सिविल अस्पताल का निर्माण करवाना, मसूरी में बहुउद्देशीय पार्किग का निर्माण करवाने के साथ ही पेयजल की समस्याओं को दूर करना होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like