विधायक चैंपियन बोले- विधायक कर्णवाल ने किया विश्वासघात, रचा जा रहा षड्यंत्र

Please Share

देहरादून: भाजपा से निष्कासित चल रहे खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का विवाद अब तूल पकडता जा रहा है। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने आवास में प्रेसवार्ता कर विधायक देशराज कर्णवाल पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होने कहा कि, विधायक देशराज कर्णवाल ने उनके साथ विश्वासघात किया है। जो भी आरोप देशराज कर्णवाल ने लगाए हैं मैं उन सभी आरोपों का खंडन करता हूं। साथ ही चैंपियन ने कहा कि किसी षड्यंत्र के तहत विधायक कर्णवाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की वह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी शिकायत करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like