गूगल की बड़ी कार्रवाई, 48 लोगों को नौकरी से निकाला, 13 सीनियर मैनेजर भी शामिल

Please Share

अमेरिका: गूगल ने एक बड़ा बयान जारी किया है। गूगल का कहना है कि उसने पिछले दो सालों में यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे 48 लोगों को नौकरी से निकाला है। इनमें 13 सीनियर  मैनेजर भी शामिल हैं। गूगल ने अनुचित व्यवहार को लेकर कहा कि गूगल इसको लेकर सख्त है। इसके चलते ही लोगों पर कार्रवाई की गई है। गूगल ने ये बयान अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई की ओर से जारी किया है।

कंपनी ने यह बयान न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर के जवाब में दिया है। बयान में कहा गया था कि गूगल ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को छिपाने के लिए कर्मचारियों को करोड़ों का एग्जिट प्लान दिया है। इस खबर पर मीडिया ने गूगल से प्रतिक्रिया मांगी जिस, पर कंपनी ने पिचाई की ओर से कर्मचारियों को एक ई-मेल जारी किया कि पिछले दो सालों में 13 वरिष्ठ प्रबंधकों और उससे ऊपर के पद के लोगों समेत 48 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है और उनमें से किसी को भी कोई एग्जिट पैकेज नहीं दिया गया।

सुंदर पिचाई ने कहा कि हाल के वर्षों में हमने कई बदलाव किए हैं, जिनमें आधिकारिक पदों पर आसीन लोगों के अनुचित व्यवहार को लेकर सख्त रवैया अपनाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि रुबिन और अन्य पर दी गई खबर भ्रामक थी। हालांकि उन्होंने लेख के दावों का सीधा-सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हम सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल उपलब्ध कराने के लिए बहुत गंभीर हैं।

पिचाई ने कहा कि हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम यौन उत्पीड़न या अनुचित व्यवहार की प्रत्येक शिकायत की समीक्षा करते हैं, हम जांच करते हैं और हम कार्रवाई करते हैं। रुबिन के प्रवक्ता सैम सिंगर ने रुबिन के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उन्होंने एक अन्य कंपनी के लॉन्च के चलते अपनी इच्छा से गूगल छोड़ा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like