सोपोर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Please Share

श्रीनगर: जम्‍मू और कश्‍मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार सुबह हुई। इस दौरान सेना ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। हालांकि इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह यह मुठभेड़ जम्‍मू-कश्‍मीर के सोपोर के पाजलपोरा इलाके में हुई है। इसमें 22 राजस्‍थान राइफल्‍स, एसओजी और सीआरपीएफ 92 की बटालियन शामिल थी। दरअसल, सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सेना ने आतंकियो के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। सेना के तलाशी अभियान को देख आतंकियों ने सेना पर ताबड़तोड़ गेलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकियों की फायरिंग का जवाब देते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

बता दें कि इससे पहले गुसोपोर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद 2 Hindi News Bharat »रूवार को सुरक्षा बलों ने कश्‍मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में 6 आतंकियों को मारा है। जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली थी। यहां दो अलग-अलग एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया था। अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर किया था। वहीं, बारामूला के किरी गांव में हुई एक अन्य मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर किया था। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया था। वहीं, एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने पुलिस के साथ मिलकर आतंकियों के लिए काम करने वाले एक ओवरग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी पाई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like