चाल चारित्र चेहरा वाली पार्टी एमजे अकबर और संजय कुमार के मामले में खामोश क्यूँ: धस्माना

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे एमजे अकबर एवं उत्तराखंड बीजेपी के महामंत्री संघठन संजय कुमार पर लगे महिला उत्पीडन के गम्भीर आरोपों पर पार्टी की चुप्पी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि, चाल चारित्र व चेहरे का राग अलाप्ने वाली पार्टी का असली चारित्र और चेहरा और सत्ता के लिए उनकी चाल अब पूरा देश देख रहा है।
धस्माना ने कहा कि, छोटी-छोटी बातों पर ट्वीट करने वाले प्रधानमंत्री जो बेटियों के बारे में लम्बे-लम्बे प्रवचन करते हैं, आज एमजे अकबर के प्रकरण पे चुप क्यूँ हैं और उत्तराखंड मेँ जीरो टौलरैन्स का राग अलाप्ने वाले मुख्यमंत्री और राज्य बीजेपी नेतृत्व अपने संघठन के महासचिव पर लगे महिला उतत्पीडन के आरोपों पर चुप क्यूँ है। धस्माना ने कहा कि, बेटी बचाओ बेटी पढाओ का ढोंग करने वालो की पोल अब जनता के सामने खुल गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like