फ्रांस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से अमीर भारत-रिपोर्ट

Please Share

नई दिल्ली: ‘न्यू वर्ल्ड वेल्थ’ द्वारा दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में भारत को छठा स्थान मिला है। भारत की कुल संपत्ति 8,230 अरब डॉलर आंकी गई है। 64,584 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अमेरिका विश्व का सबसे धनी देश है। दूसरे स्थान पर 24,803 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चीन और तीसरे स्थान पर 19,522 अरब डॉलर की सम्पति के साथ जापान  है।

कुल संपत्ति के रूप में न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा सरकारी संपत्ति को शामिल नहीं किया गया है। केवल देश में रहने वाले सभी व्यक्तियों की निजी संपत्ति के आंकड़ों को इसमें शामिल किया गया है। इसमें उनकी देनदारियों को घटाकर सभी संपत्तियां जैसे प्रॉपर्टी, नकदी, शेयर, कारोबारी हिस्सेदारी आदि को शामिल किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार करोड़पतियों की संख्या के लिहाज से भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, यहां 20,730 करोड़पति हैं, जबकि अरबपतियों के लिहाज से 119 अरबपतियों के साथ भारत का अमेरिका और चीन के बाद विश्व में तीसरा स्थान है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply