स्मॉग की चपेट में दिल्ली, खतरनाक लेवल पर प्रदूषण

Please Share

नई दिल्ली: दीप पर्व दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण लोगों का दम निकाल रहा है। दिल्ली अभी से ही गैस चैंबर बन गई है। सोमवार सुबह से ही दिल्ली में काली धुंध दाई रही। दिवाली से दो दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में हवा गुणवत्ता में लगातार गिरावट हा रही है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 का स्तर दक्षिण दिल्ली के ओखला निगरानी स्टेशन पर आज सुबह 644 था, जो गंभीर स्थिति की कैटेगरी में आता है। यानी दिल्ली में वायु प्रदूषण, सुरक्षित सीमा से 20 गुना अधिक है। पीएम 2.5 बारिक कण होते हैं, जो फेफड़ों में प्रवेश कर सकते हैं और श्वसन रोगों का कारण बन सकते हैं।

दिल्ली में प्रदूषण मापने के लिए अलग-अलग जगहों पर डिजीटल मीटर लगाए गए हैं, जिनमें आ रही रीडिंग बताती है कि दिल्ली में प्रदूषण जानलेवा स्तर तक जा पहुंचा है। मंदिर मार्ग पर एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 707, मेजर ध्यानचंद नैशनल स्टेडियम पर 676 और जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम पर 681 हुआ। लोधी राड इलाके में भ्ज्ञी खराब स्थिति में है। एयर क्वॉर्टर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च या सैफार के केंद्र संचालित प्रणाली के एक अधिकारी ने बताया कि एक्यूआई आज बहुत खराब की निम्न सीमा में रहने की संभावना है, वातावरण अपेक्षाकृत साफ होगा। केन्द्र सरकार की ओर से संचालित ‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी फारकास्टिंग एंड रिसर्च के एक अधिकारी ने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार का कारण सतह पर वायु की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे तक बढना है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉफिकल मेटरलॉजी ने कहा कि गुरुवार की तुलना में शनिवार को भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में वायु प्रदूषण के स्रोत मसल पराली जलाना और अन्य स्रोत के प्रदूषण तत्व कम थे मगर आज पीएम 2.5 में अचानक आई वृद्धि की वजह से चेतावनी जारी की गई है। इस तरह लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like