उत्तराखंड में एक बार फिर रिश्ते शर्मसार,परिजनों ने 50 हजार में किया नाबालिग बेटी का सौदा, दुष्कर्म

Please Share

रुद्रपुर- प्रदेश में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करती घटना  सामने आई है। रुद्रपुर में एक नाबालिग किशोरी को उसके ही रिश्तेदारो ने 50 हजार रुपये में बेच दिया और फिर कमरे में बंदकर प्रताड़ित कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। इस तरह के बढ़ते अपराध समाज मे फैल रही क्षीण मानसिकता को दर्शाता है। जो एक गम्भीर चिंता का विषय है।

बताया जा रहा है कि रुद्रपुर निवासी एक किशोरी को पिछले साल उसके कुछ रिश्तेदार अपने साथ यूपी ले गए। काफी दिनों बाद जब किशोरी घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने खोजबीन शुरू की। किशोरी के पिता को जानकारी मिली की उसकी बेटी खजुरिया, रामपुर (यूपी) में है, तो वो उसे लेने के लिए खजुरिया पहुंचे। वहां उस पिता को पता चला कि बेटी को साथ ले जाने वाले लोगों ने उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया है। कुछ समय बाद नाबालिग के पिता बेटी को छुड़ाकर घर ले आए। यहां किशोरी ने बताया कि उसे एक कमरे में बंद करके रखा गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।

नाबालिग के पिता मामले को लेकर रुद्रपुर थाना पुलिस के पास पहुंचे लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। इसके बाद पीड़ित कोर्ट की शरण में पहुंचा। कोर्ट ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर अब थाना पुलिस ने नाबालिग को बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like