स्टिंग मामला : उमेश कुमार को ले गई रांची पुलिस, रांची एसएसपी ने किया कंफर्म

Please Share

देहरादून : समाचार प्लस के समाचार मालिक उमेश कुमार को रांची पुलिस अपने साथ झारखंड ले गई है। उमेश कुमार के खिलाफ रांची की कोर्ट ने समन जारी किया था। समन के अनुसार उनको रांची की कोर्ट में 24 नवंबर को पेश किया जाना है ।

देहरादून एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि उमेश कुमार के खिलाफ रांची पुलिस कोर्ट का समन लेकर पहुंची थी। समन के आधार पर उनको रांची पुलिस को सौंपा गया है । आपको बता दें कि उमेश कुमार को 28 अक्टूबर को गाजियाबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। 29 अक्टूबर को कोर्ट के आदेश पर उनको जेल भेज दिया गया था। उमेश कुमार के साथ आरोपी अन्य लोगों को कोर्ट से राहत मिली थी । उसके बाद हाईकोर्ट में उमेश कुमार की गिरफ्तारी मामले में हाई कोर्ट के दखल के बाद उनको जमानत पर रिहा किया जाना था, लेकिन उनके रिहा होते ही रांची पुलिस कोर्ट का सामान लेकर जेल पहुंच गई । जहां स्थानीय प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों से जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उमेश कुमार को रांची पुलिस अपने साथ ले गई। रांची में 24 नवंबर को उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है सरकार ने उमेश कुमार को खुद की साख बचाने के लिए गिरफ्तार किया। उधर, रांची के एसएसपी ने उमेश कुमार की रांची पुलिस के द्वारा रांची ले जाने की बात को सही बताया है । उन्होंने कहा के उमेश कुमार के खिलाफ कोर्ट से समन जारी किया गया था उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like