चुनाव से ठीक पहले चुनावी प्रचार-प्रसार वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Please Share

बागेश्वर: नगर निकाय चुनावों में कपकोट नगर पंचायत में चुनाव से ठीक पहले एक चुनावी प्रचार-प्रसार वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल  हो रहा है। बागेश्वर जिले के कपकोट निकाय चुनाव से सम्बंधित इस वीडियो के वायरल होने से जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गये हैं। वायरल वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है।

आरोप है कि, कुछ लोग एक परिवार पर वोट देने का दवाब बना रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। इतना जरूर है कि, वायरल विडियो को लेकर निर्वाचन विभाग व जिला प्रशासन गंभीर है। वहीँ जब जिला निर्वाचन अधिकारी से इस वायरल वीडियो के बावत बात की गई उन्होंने बताया कि, वायरल वीडियो का संज्ञान तुरंत लिया गया है चूँकि अभी कपकोट बागेश्वर में मतदान चल रहा है। इसकी स्पष्ट जाँच के लिए कपकोट नगर पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर व पुलिस अधिकारी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like