जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन, दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

Please Share

नई दिल्ली: प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर महाराज का शनिवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। जैन मुनि तरुण सागर महाराज 51 वर्ष के थे। बता दें कि उन्हें पिछले 20 दिनों पहले उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके कारण वह बहुत कमजोर हो गए थे। उन्हें उपचार हेतू दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही थी साथ ही उनपर दवाओं का असर होना भी बंद हो गया था। जैन मुनि तरुण सागर का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे दिल्ली मेरठ हाइवे स्थित तरुणसागरम तीर्थ पर होगा।उनकी अंतिम यात्रा दिल्ली के राधेपुर से शुरू होकर 28 किमी दूर तरुणसागरम पर पहुंचेगी।

जानकारी के मुताबिक 20 दिन पहले पीलिया की शिकायत मिलने के बाद तरुण सागर महाराज को मैक्स अस्पताल में लाया गया था, लेकिन ई्लाज के बाद भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। बुधवार को उन्होंने आगे इलाज कराने से मना कर दिया और अपने अनुयायियों के साथ बृहस्पतिवार शाम कृष्णा नगर स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल आ गए थे। यहां पर भी वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थे।

बता दें कि सन 1967 में मध्य प्रदेश में जैन मुनि का जन्म हुआ था. सन् 1981 में ही उन्होंने अपना घर त्याग छत्तीसगढ़ में दीक्षा ली थी। तरुण मुनि अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like