राजस्थान: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत की ओर

Please Share

राजस्थान:  राजस्थान सहित पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी की बढ़त दिखाई दे रही है। 199 सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि भाजपा को इन चुनावों में झटका जरूर लगा है लेकिन नुकसान ज्‍यादा नहीं हुआ है।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चले जिसमें राजस्थान में 7 दिसंबर को वोट डाले गए थे। राजस्‍थान में वर्तमान सरकार भारतीय जनता पार्टी की है और वसुंधरा राजे मुख्‍यमंत्री हैं। भाजपा ने फ‍िर से 2018 के लिए वसुंधरा राजे को ही अपना चेहरा बनाया था।

बता दें कि इस बार के रुझानों को देखते हुए लग रहा है क‍ि जनता ने वसुंधरा राजे को स्‍वीकार नहीं किया है और उन्‍हें सत्‍ता से बाहर होना पड़ेगा। इसी के साथ राजस्‍थान में 28 साल पुरानी परंपरा बरकरार रही है। यहां 1992 से लगातार एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार बनती चली आ रही है। 4 मार्च 1990 को भाजपा के भैरों सिंह शेखावत मुख्‍यमंत्री बने थे और वह 15 दिसंबर 1992 तक पद पर रहे। इसके बाद प्रेसीडेंट रूल लगा और एक बार फ‍िर 4 नवंबर 1993 को भैरों सिंह शेखावत को सीएम की कुर्सी मिली। वह इस बार 29 नवंबर 1998 तक सीएम रहे।

इसके बाद पांच साल के ल‍िए कांग्रेस के अशोक गहलौत मुख्‍यमंत्री रहे तो अगले पांच साल भाजपा की वसुंधरा राजे सिंध‍िया मुख्‍यमंत्री के पद पर आसीन हुईं। वसुंधरा राजे तब पहली बार सीएम बनी थीं। इसके बाद फ‍िर 2008 के चुनाव में कांग्रेसी विजयी हुई और अशोक गहलौत मुख्‍यमंत्री बने। फिर 2013 के चुनाव में भाजपा की वापसी हुई और वसुंधरा राजे दूसरी बार मुख्‍यमंत्री बनीं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like