विधानसभा चुनाव परिणामों से उत्तराखंड कांग्रेस उत्साहित, पांचो लोकसभा सीट जीतेगी कांग्रेस: धस्माना

Please Share

देहरादून: मध्य भारत के तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ व राजस्थान विधानसभा परिणामों से देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश है और उत्तराखंड में भी कांग्रेस कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। यह बात आज इन तीनों राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुये जश्न के बाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य कान्त धस्माना ने कही।

उन्होंने कहा कि, इन तीन राज्यों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवा ब्रिगेड ने जिस प्रकार का जहर फैलाने व सांप्रदायिक आधार पर ध्रुवीकरण करने वाला प्रचार किया, उसका तीनों राज्यों की जनता ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। धस्माना ने कहा कि मोदी, अमित शाह व योगी आदित्यनाथ ने लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं को ताक पर रख कर सारे चुनाव में विकास, किसान, बेरोजगार, महंगाई जैसे मुद्दों से भटका कर हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद अली-बजरंगबली पर ला कर खड़ा कर दिया। धस्माना ने कहा कि, अब बीजेपी की उल्टी गिनती शुरु हो गई है और 2019 में कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले लोग स्वयं ही विलुप्त हो जायेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like